ऋषिकेश : भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत खैरी कलां में चला स्वछता अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गांधी जयंती से एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत श्यामपुर मंडल के ग्राम सभा खैरी कला में सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान के तहत नेशनल हाईवे 74 के किनारे वा एन एच से लगती हुई गली नंबर 4 में प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी के नेतृत्व में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल एवं ग्राम प्रधान खैरी कलां एवं मंडल महामंत्री चंद्रमोहन पोखरियाल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम सभी ने मिलकर प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी के नेतृत्व में एन एच के किनारे पड़े कूड़े को उठाकर कूड़ा गाड़ी में डालकर खैरी कलां से लगते हुए एन एच की सफाई की। उसके पश्चात सभी ने मिलकर खैरी कला गली नंबर 4 की पूरी सफाई की। इस सफाई अभियान को पूरे 3:15 घंटे चला कर एन एच एवम गली नंबर 4 की सफाई कर गांधी जयंती के उपलक्ष मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत की स्वच्छाजंली दी गई।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में 74 वर्षीय बुजुर्ग को स्थानीय लोगों,  जल पुलिस और एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ग्राम प्रधान खैरी कला चंद्र मोहन पोखरियाल ने बताया की यह स्वच्छता अभियान सिर्फ फोटो तक ही सीमित ना रहे इसलिए हमने यह सफाई अभियान पूरे 3:15 घंटे चला कर खैरी कला से लगते हुए एन एच 74 वा एन एच से लगती हुई खैरी कला की गली नंबर 4 की पूरी तरह से सफाई की। इस स्वछता अभियान के लिए प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एवं इस सफाई स्वच्छता अभियान में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल एवम समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं खैरी कला ग्राम वासियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में NSUI छात्रसंघ चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

सफाई अभियान में श्यामपुर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी रावत, बीना मोकरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला संयोजक प्रीतम पुंडीर कैप्टन शीशपाल सिंह पोखरियाल वार्ड सदस्य प्रमिला केशव देवी, सुनीता देवी, नंदी देवी, लीलावती, कुमारी शालू, जरनैल सिंह परमार, सिदानंद गॉड, अनुसूया प्रसाद कगड़ियाल, कुंदन सिंह बिष्ट, मातबर सिंह दुमोगा ,रवि, राजेंद्र सिंह मोहन सिंह ,नोर्तू सिंह , प्रसाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री दुमोगा एवं पुष्पा नेगी और आंगनवाड़ी सहायिका कविता राणा एवं ,लक्ष्मी देवी एवं अन्य गणमान्य लोग सामिल थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English