छिददरवाला टला बडा हादसा, 8 गाड़ियां भिड़ी, धड़ाम-धड़ाम कर पिचकी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • छिद्दरवाला मुख्य चौक  पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, पहले रेड लाईट नहीं थी तो दुर्घटनाएं होती थी
  • अब रेड लाईट लगी तो कभी जलती है कभी नहीं जलती है, फिर भी दुर्घटनाएं हो रही हैं, ग्रामीण परेशान 
ऋषिकेश :  छिद्दरवाला मुख्य चौक  पर लगी ट्रैफिक  लाइट में तेजी से ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही 8 गाड़ियां भिड़ीं। शुक्रवार देर शाम  छिद्दरवाला रेड लाइट में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर से आ रही एक  गाड़ी चालक द्वारा रेड लाइट ऑन होने पर तेजी से ब्रेक लगा दिए गए। जिसके कारण पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में भिड़ती चली गई। बताया जा रहा है कि 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया दुर्घटना में एक महिला को हल्की चोटें आई है जिनको एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेज दिया गया है। यातायात को सुचारू कर दिया गया है।
ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में बिट्टू कर्नाटक के प्रयास रंग लाए,बेस अस्पताल की खराब सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, खुद भाजपा नेता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English