चम्पावत : टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर कार्य करने की प्रक्रिया प्रारंभ, सर्वे के लिए 29 करोड़ रुपए भी जारी :पुष्कर सिंह धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर /चम्पावत :मुख्यमंत्री ने कहा की टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन पर कार्य करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा इसके सर्वे के लिए 29 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए गए हैं। गरीबों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने पर कार्य कर रही है ।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर राज्य को देश का प्रत्येक क्षेत्र में नंबर वन राज्य बनाया जाएगा। पर्यटन को विकसित किया जाएगा। पर्यटकों को राज्य के प्रति आकर्षित करने के लिए पर्यटन का विकास किया जा रहा है ।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया

मुख्यमंत्री ने कहा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। हमारी सरकार आने वाले समय में गरीब परिवारों हेतु 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेगी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन किया इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। किच्छा में एम्स की शाखा खुले जाने से आसपास की जनता को इलाज में आने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारी सरकार सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया हैं। योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। साथ ही सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बड़ाकर 500 रुपए कर दिया है।

इस दौरान उनके साथ विधायक  कैलाश गहतोड़ी, नगर अध्यक्ष विपिन कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेन्द्र पींचा, निदेशक इंजीनियरिंग कॉलेज अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दीपक पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English