चम्बा : गाजियाबाद से एक फ़ोन कॉल पर, टूटती सांसों की टिहरी पुलिस ने बचाई जान, निभाया वर्दी के साथ मानवता का फर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्बा : टिहरी जिले के थाना चंबा महिला हेल्प डेस्क को गाजियाबाद निवासी 1 महिला द्वारा सहायता हेतु फोन करके बताया कि कि ग्राम देवरी मल्ली में उनकी 70 वर्षीय बड़ी बहन गम्भीर रूप से बीमार है। अकेली रहने वाली महिला की कोई संतान नहीं है तथा रिश्तेदार भी आसपास नहीं है। पुलिस द्वारा बीमार महिला से सम्पर्क किया गया उन्होंने रोते हुए केवल तीन शब्द कहे ’’मुझे बचा लो’’। तुरन्त चम्बा पुलिस टीम द्वारा बिना किसी देरी के बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंबा में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया कि महिला का शुगर लेवल काफी अधिक है तथा सांस की गति सामान्य से काफी कम हो गई थी। समय रहते उपचार मिलने के कारण महिला की जान बच गई है। अभी भी पुलिस उनकी कुशलता प्राप्त करने हेतु सम्पर्क में है।

Related Articles

हिन्दी English