देहरादून : केंद्र सरकार ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति, सीएम धामी थे इसके लिए लगातार प्रयासरत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।पुल की स्वीकृति के लिए पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी इससे अब यह समस्या हल हो जाएगी।

ALSO READ:  UK : आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए सांसद निधि से अनिल बलूनी ने ₹14,90,000 की प्रथम किस्त जारी की

Related Articles

हिन्दी English