रायवाला के प्रतीतनगर में मंदिर में चोरी का मामला, दो नाबालिक चोर पकडे गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रायवाला प्रतीत नगर दांडी के मंदिर और एल जी प्लॉट के मंदिर में चोरी करने वाले चोर पकड़ लिए गए हैं।  दोनों नाबालिक हैं। इनके पास से कुछ  चोरी किया गया समान भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। स्थानीय निकले चोर.  11 दिसंबर की शाम को चोर पकड़े गए चोर रायवाला के ही  निवासी हैं. पीड़ित परिवार के राजेंद्र रतूड़ी ने बताया कि चोर पकड़े गए जो नाबालिक हैं और साथ ही चोरी किया हुआ सामान भी बरामद हो चुका है।आपको बता दें कि 6 दिसंबर की रात को प्रतीतनगर दांडी में एक मंदिर में चोरी हुई जहां से भगवान की मूर्तियां, चांदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए।  दोनों चोरो ने बताया, एक और मंदिर में चोरी की थी. नागराजा मंदिर में रायवाला में. पुलिस  पर काफी दवाब था इस घटना के बाद.  11दिसंबर की की शाम को चोरों को पकड़ा गया और बचा हुआ सामान  उसे भी बरामद कर लिया गया है। जिसमें सोने की नथ, लड्डू गोपाल और अन्य चीज भी मिली है। इससे पहले कुछ सामान बनखंडी महादेव मंदिर के पास ही नवनिर्मित भवन में मिला।

Related Articles

हिन्दी English