ऋषिकेश : यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया औचक निरीक्षण मचा हड़कंप, पाई कई कमियां…वीडियो देखिये

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा को लेकर बेहद सजग होने के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगे हैं।

वीडियो देखिए पर्यटन मंत्री भड़के चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर—

इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है।

ALSO READ:  नहीं रहे उत्ताराखंड निवासी भारतीय शूटर व कोच जसपाल राणा,49 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य कमियों को इंगित कर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए उनके द्वारा 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर आईएसबीटी के पीछे से नीचे वाले चंद्रभागा पुल से ऊपर वाले चंद्रभागा पुल नटराज चौक तक सड़क निर्माण करने के लिए निर्देश दिए हैं।

ALSO READ:  UK :नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क एवं जनसभा को किया संबोधित

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।निरीक्षण के दौरान उनके साथ जीएमवीन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर निगम की मौजूद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

Related Articles

हिन्दी English