यूपी : भेदभाव रहित समरस समाज का निर्माण ही संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि : प्रवीण कुमार अग्रवाल

भाजपाइयों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ भाजपाइयों ने भारत के पहले कानून मंत्री व संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान भाजपाइयों ने डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीन दयाल उपाध्याय सहित अन्य महापुरूषों की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार डाॅ अम्बेडकर के सपनों को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया हैं।उन्होंने कहा डाॅ अम्बेडकर के आदर्शो पर चलना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा भेदभाव रहित समरस समाज का निर्माण ही डॉ. अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ सीताशरण त्रिपाठी करुणा शंकर द्विवेदी,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,डाॅ प्रीति प्रकाश, आलोक आर्या,डाॅ वीपी सिंह,आशीष सिंह रानू, इंद्रदेव मिश्रा,कमला सिंह, अनिल बरनवाल,डाॅ रामचरित्र पाण्डे, रेनू सिंह,सौरभ पांडे, राजीव सिंह,राम अवध जायसवाल, आत्मजीत सिंह टीटू,दीपांकुश चित्रांश,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा,रामदेव अग्रहरि, राजीव सिंह, सजनलाल कसौधन, संजय सिंह मुन्ना,मोहित साहू, अजय सिंह के साथ दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ALSO READ:  UK : सांसद अनिल बलूनी ने गोपेश्वर में आयोजित विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Related Articles

हिन्दी English