डोईवाला: BSF के 58 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने बांधा समां, हुए रंगारंग कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला। BSF यानी सीमा सुरक्षा बल के 58 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने बांधा समां

गुरुवार को बीएसएफ के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड ट्रेनिंग सेंटर में 58 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गढवाल रत्न नरेंद्र सिंह नेगी व लोक गायिका अंजू बिष्ट के गीतों पर लोग थिकरते नजर आए। बीएसएफ कमांडेंट महेश नेगी ने कहा कि बीएसएफ का स्थापना दिवस देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश की शरहदों को महफूज रखने के लिए बीएसएफ का अहम योगदान रहा है। बीएसएफ के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन बीएसएफ की स्थापना की गई थी। एक दिसंबर 1965 को ही देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए बीएसएफ का गठन किया गया था। उन्होंने कहा की इस कैंप में जवानों को विशेष प्रकार की ट्रेनिंग देकर हर मुसीबत से निकलने के लिए दक्ष बनाया जाता है, साथ ही बीएसएफ आपदा के दौरान राहत कार्य ने अहम भूमिका निभाती है।

ALSO READ:  UK : नॉएडा निठारी कांड से चर्चित सुरेन्द्र कोली ने हरिद्वार में चाय दुकान में लगाईं फांसी

साथ ही लोक गायिका अंजू बिष्ट ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों के बीच आना उनके लिए शौभाग्य की बात है। और आज उत्तराखण्ड की संस्कृति विश्व भर में जानी जाती है, आज देश के सैनिकों ने भी उत्तराखंड के गीतों का लुत्फ उठाया, ओर उनके गीतों को सुना, जो कि उनके लिए सौभाग्य की बात है।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English