महिला अधिवक्ता का शव संदिग्ध हालत में मिला नहर में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिला अधिवक्ता मोहिनी का शव मिला नहर में कासगंज में 
  • पति ने लगाया हत्या का आरोप, जांच की मांग
जिला सत्र न्यायालय के चैंबर से मंगलवार की दोपहर लापता हुई महिला अधिवक्ता का शव बुधवार की देर रात कासगंज की हजारा नहर में मिला। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं. मृतक महिला के पति ने हत्या की आशंका जताई है. एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

कासगंज में नदरई गेट के माधोपुरी कॉलोनी के रहने वाले बृजेंद्र तोमर की पत्नी मोहिनी तोमर कासगंज जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता हैं। बृजेंद्र तोमर ने मंगलवार को कासगंज सदर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह मंगलवार की दोपहर पत्नी को दोपहर 2 बजे कार से न्यायालय में उनके चैंबर तक छोड़ा था। शाम होने के बाद मोहनी तोमर घर नहीं लौटीं. मोबाइल भी लगाचार ऑफ जा रहा है।इधर उधर रिश्तेदारी में ढूंढा लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।

ALSO READ:  हरिद्वार : भ्रमण पर आया ऑस्ट्रेलिया का प्रवासी मूर्ति गंगा में डूबा

पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस की कई टीमें लापता अधिवक्ता की तलाश में जुटी. इसके बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था.ब्यापारियों ने भी प्रतिष्ठान बंद कर दिए थे।

इस बीच अगले दिन बुधवार की देर रात पुलिस को किसी महिला का शव कासगंज की सहावर कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा नहर में होने की सूचना मिली. इसके बाद कासगंज एसपी अपर्णा रजत कौशिक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं. गोताखोरों को बुलवा कर शव को बाहर निकलवाया गया. बृजेंद्र तोमर ने शव की शिनाख्त पत्नी मोहिनी तोमर के रूप में की.

ALSO READ:  UK : केदारताल ट्रैक पर 8 सदस्यीय ट्रेक्टर दल में से 2 के शव मिले

बताया जा रहा है महिला अधिवक्ता के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं.महिला के  पति ने हत्या के आरोप लगाए गए हैं. एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से छानबीन कर रही है. जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे. उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.0

 

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English