सहारनपुर : बेहट में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके पर किए गए कंबल वितरित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट/ सहारनपुर : बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के जन्मदिन के मौके पर बेहट नगर पंचायत से चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी व वरिष्ठ समाजसेवी मिर्जा अतिकुर्रहमान द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सोमवार को बेहट कस्बे के आनंद बाग कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक इमरान मसूद तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि समाजसेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हमे हर समय गरीब व असहाय लोगो की हर तरीके से मदद करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहन कुमारी मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए सूबे में खूब विकास कराया गया। एक बार फिर बहन कुमारी मायावती के हाथो में सत्ता की कमान सौंपनी होगी ताकि फिर से विकास को गति दी जा सके।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

इस मौके पर पप्पू पार्षद कॉर्डिनेटर, बसपा बेहट विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमार, नगर अध्यक्ष राजकुमार, वरिष्ठ समाजसेवी नीरज कपिल, मास्टर जमील, डॉक्टर मजीद, कामयाब खान, गुड्डू पीरजादा, रविन्द्र नेताजी आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English