भाजपा विधायक  के बड़े भाई ने अपने ही पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौके पर मौत 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मामला  घटिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक  के बड़े भाई ने अपने ही पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौके पर मौत 
उज्जैन : (RAJENDRA SONI)  मध्य प्रदेश के   उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल ने उज्जैन जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के गांव सुचई में अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगल ने पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण बेटे को 12 बोर बंदूक से गोलियां मारी थीं, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मंगल मालवीय का अपने बेटे अरविन्द मालवीय से किराना दुकान के रुपयों को लेकर विवाद था। पिता मंगल द्वारा की गई फायरिंग में बेटे अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विधायक के भाई मंगल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना उज्जैन जिले के  माकड़ौन तहसील के गांव सुचई की है। सतीश मालवीय घटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विधायक के 4 भाइयों में मंगल मालवीय उनका सबसे बड़ा भाई है।  एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच किराने की दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ और इस विवाद में पिता मंगल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक 12 बोर से गोलियां चला दीं। गोली अरविन्द के सिर में लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 9 बजे के  करीब की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

हिन्दी English