भोपाल :पुलिस के सिपाही ने नौकरी दांव पर लगाईं ! सस्पेंड होने के बाद कहा राजपूत हूं, नौकरी चली जाए पर मूंछें नहीं कटवाऊंगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

भोपाल : बात मूछों पर आ गयी है…जी हाँ. मामला है मध्य प्रदेश पुलिस का. भोपाल में सिपाही राकेश राणा पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी कर रहे थे. अचानक अधिकारी उनसे बोले मूछें कटवाओ. मूंछें तो कटी नहीं लेकिन राकेश को सस्पेंशन लेटर पकड़ा दिया गया. मूंछें भी अभिनंदन कट वाली हैं. सिपाही का कहना है राजपूत हूँ, नौकरी चली जाए लेकिन मूंछें नहीं काटी जायेगी. मुझे मूछें अच्छी लगती हैं. अधिकारी भी रखते हैं उन पर कार्रवाई क्योँ नहीं होती है ? यह सच है इससे पहले आपने देखा होगा पटना आईपीएस अधिकारी मनु महाराज, आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश, खुद अभिनन्दन एयरफोर्स फाइटर पायलट को तो पूरा देश जनता है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग राकेश कुमार के समर्थन में आ गए हैं. वहीँ सिपाही ने मूंछों के लिए अपनी नौकरी दांव पर लगा दी है. अधिकारी इतने खफा हो गए हैं उसको सस्पेंड कर दिया है. सिपाही राकेश राणा ने साफ कर दिया है कि नौकरी रहे या जाए, मूंछें तो नहीं हटेगी। जवान ने अपने अधिकारियों को साफ किया है कि रौबदार मूंछें तो कई सीनियर अधिकारी भी रखते हैं। उन पर तो कोई कार्रवाई नहीं होती।

सस्पेंड होने के बाद कॉन्स्टेबल राकेश राणा ने कहा है कि सर, का कहना था कि मूंछें कटवा लीजिए। मेरा मानना है कि मैं मूंछें तो कटवाऊंगा नहीं। मैं राजपूत परिवार से ताल्लुक रखता हूं। यह मेरे लिए स्वाभिमान की बात है। बड़ी मूंछें मुझे बहुत ही अच्छा लगता है। मूंछें रखने से आदमी जवान लगता है। पुलिस में कई लोग रखे हुए हैं। आईपीएस अधिकारी भी कई रखे हुए हैं।कॉन्स्टेबल राकेश राणा ने सवाल किया है कि मेरे ऊपर क्यों ऑब्जेक्शन है, यह मुझे समझ में नहीं आया है। मैं एक साल से साहब के साथ हूं। जवान ने कहा कि निलंबन मंजूर है लेकिन मूंछें नहीं हटेगी। कार्रवाई के बाद जवान ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि वह झुकने को अब तैयार नहीं है। वहीँ अधिकारी अब चुप हैं.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English