बागेश्वर : निरीक्षक LIU अनिल कुमार को भाव-भीनी विदाई देकर विदा किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
बागेश्वर : निरीक्षक एल0आई0यू0  अनिल कुमार को विशेष अभिसूचना शाखा में स्थानांतरण होने पर शुभकामनाओं सहित दी गई भावभीनी विदाई।दिनाँक 01.07.2024 को  पुलिस अधीक्षक (SP)  अक्षय प्रहलाद कोण्डे की उपस्थिति में निरीक्षक एल0आई0यू0  अनिल कुमार का विशेष अभिसूचना शाखा में स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय में भाव-भीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक  द्वारा निरीक्षक  अनिल कुमार के साथ अपने अनुभव को साझा किया । जनपद में निरीक्षक  अनिल कुमार द्वारा आदेश-निर्देशों का पालन कर कतर्व्यनिष्ठता एवं टीम वर्क के साथ किये गये कार्यों, की सराहना की गयी। साथ ही पुलिस अधीक्षक  द्वारा निरीक्षक  अनिल कुमार के प्रभारी निरीक्षक एल0आई0यू0 पद में रहते हुए किये गये कार्यो की को बताते हुए उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ सम्मान चिन्ह ,शॉल और उपहार भेंट किए गए।विदाई समारोह कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधि0/कर्मगणों द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के मृदुभाषी, सहनशील एवं उदार स्वभाव के पुलिस अधिकारी होने की बात बताते हुए उनके साथ किये गये कार्यो का अनुभव व्यक्त किया। साथ ही नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाओं के साथ भाव-भीनी विदाई देकर विदा किया।
ALSO READ:  हल्द्वानी :कुमाऊं के सबसे बड़े  PSP हॉस्पिटल, हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया

Related Articles

हिन्दी English