बागेश्वर: कांडा की रहने वाली महिला के साथ साइबर फ्रॉड, साइबर सैल ने की मदद महिला के खाते में लौटाई गई 70,000 रुपये की धनराशि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : शिकायतकर्ता कांडा निवासी बबिता देवी पत्नी ईश्वरी लाल वर्मा निवासी- ग्राम- सुनारगांव, तहसील – कांडा, जनपद- बागेश्वर ने 16 दिसंबर 2021 को थाना कांडा/साइबर सैल बागेश्वर में स्वंय के साथ दिनांक 15 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर मेरे बैंक/एटीम कार्ड सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर खाते से 70,000/- रुपये निकाल लिये गये हैं.

अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में शिकायतकर्ता की शिकायत पर साइबर सैल बागेश्वर द्वारा तत्काल प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर बबिता देवी के बैंक खाते से निकाले गए पूरी धनराशि को बबिता के बैंक खाते में रिफंड कराया गया। जो आज बबिता देवी को प्राप्त हो चुके हैं। बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर वादिनी व परिजनों द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 

जिस पुलिस टीम ने इस केस को सुलझाने का काम किया उनमें रहे –

1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- उ0नि0 कुंदन रौतेला।
3- आरक्षी चंदन कोहली।
3- आरक्षी इमरान खान।

ऐसे में सतर्क रहें सतर्कता ही बचाव है। साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 155260 पर शिकायत दर्ज करें।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

आपको बता दें, बागेश्वर पुलिस का साइबर सेल के केसों में काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. इससे पहले भी कई केस बागेश्वर साइबर सेल ने सुलझाएं हैं.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English