हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी : उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला  ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में तथा देश को परतंत्रता से मुक्त कराने में दोनों महान विभूतियों की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी विचारधारा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का उद्घघोष आज भी हर भारतीय को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर *उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति  ध्रुव रौतेला* व मीडिया सेंटर कार्यालय के सभी कार्मिकों द्वारा भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
ALSO READ:  UK:मंडलायुक्त दीपक रावत का रह्सील रामनगर का निरिक्षण, दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English