स्मार्ट सिटी बनाने में समस्या पैदा कर रही “अवैध प्लॉटिंग” पर चला बाबा का बुलडोजर…मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बाबा का बुलडोजर अब शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर भी चलने लगा है। जिला प्रशासन ने बताया कि शाहजहांपुर में शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है इसके लिए जरूरी है कि शहर में बिना नक्शा पास बनने वाली तमाम अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चले।क्यूंकि बिना नक्शे की ये अवैध कालोनी स्मार्ट सिटी में बाधा पैदा करतीं हैं। जिला प्रशासन ने शहर में हो रही ऐसी प्लाटिंग को चिन्हित कर पहले ही नोटिस जारी किया था। जिसके बाद आज भारी पुलिस फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने सुभाष नगर में हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरवा दिया।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध निर्माण कर बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलने के बाद अब शाहजहांपुर में बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग कर बनाई गईं तमाम कालोनियों पर भी बाबा का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। जिसके चलते आज सुभाष नगर कॉलोनी के लास्ट में हो रही अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर अवैध निर्माण को गिरवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है। जिसके चलते शहर में बिना नक्शा पास के बनने वाली कालोनियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सुभाष नगर कालोनी में भी दस प्लॉटरो को चिन्हित करके उन्हें पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। जिसके बाद आज जिला प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर से गिरवा दिया।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ककरा, लोदीपुर सहित शहर में और भी तमाम जगह पर वन रही अवैध कॉलोनी को चिन्हित किया जा चुका है और वहां पर भी हुए अवैध निर्माण के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि बिना नक्शा पास करके बनाई जा रहीं कॉलोनी स्मार्ट सिटी में बाधा उत्पन्न करेंगी इसीलिये उन्हें गिराने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English