यूपी : सुल्तानपुर वृद्धा आश्रम  में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बुजुर्ग हैँ समाज की अमूल्य धरोहर : सर्वेश कुमार सिंह 
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुरजिले से है जहाँ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में प्यागीपुर स्थित वृद्धा आश्रम पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 73 वरिष्ठ नागरिकों एवं 42 वृद्ध महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपने अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर पीएलबी सर्वेश कुमार सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान,सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी परिवार एवं समाज दोनों की है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007” के तहत अपने बच्चों एवं परिजनों से भरण-पोषण पाने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। यदि कोई संतान अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करती,तो वरिष्ठ नागरिक न्यायाधिकरण में शिकायत कर सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार, पेंशन योजनाओं का लाभ, सार्वजनिक स्थानों पर प्राथमिकता,विधिक सहायता, संपत्ति की सुरक्षा तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न,संपत्ति हड़पने या  मानसिक प्रताड़ना की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता ली जा सकती है।
कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के मैनेजर श्रवण यादव ने भी वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को बुजुर्गों के अनुभवों का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाना चाहिए। इस दौरान पीएलबी पूनम गौतम,मंजू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं विधिक सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
ALSO READ:  UK : भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English