पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन रायवाला के अध्यक्ष के निधन पर जताया सेना ने भी शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला :   पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन रायवाला के  अध्यक्ष देवेंद्र जोशी का 62 वर्ष की आयु में सोमवार सुबह निधन हो गया। वह कई काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व सैनिक संग़ठन की ओर से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिराम शर्मा ने बताया कि देवेंद्र जोशी वर्ष 2023 से संगठन के रायवाला ब्लॉक कमिटी के अध्यक्ष थे। उन्होंने 26 वर्ष तक सेना में रहकर देश सेवा की। श्रद्धांजलि देने वालों में सेवानिवृत कैप्टन गंगा प्रसाद उनियाल, हर्षमणि लस्याल, शंकर दयाल धने, सूबेदर राजेश मल्ल, कैप्टन हुकुम सिंह, मोहन सिंह आदि रहे। वहीं सेना की ओर से भी देवेंद्र जोशी को श्रद्धांजलि दी गयी। रायवाला कैंट से सेना के प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार संजय कुमार ने देवेंद्र जोशी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। खड़खड़ी श्मशान घाट में स्व जोशी  को उनके पुत्र शैलेन्द्र जोशी ने मुखाग्नी दी। स्व जोशी अपने पिछे धर्म पत्नी शैला देवी, एक बेटा व तीन बेटियों का  भरा पूरा छोड़ गए हैं।
One attachment • Scanned by Gmail

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English