यूपी : पढ़िए..अमेठी पहुँचने पर अजय राय ने स्मृति ईरानी पर क्या कसा तंज..

कहाँ है..13 रूपईया किलो वाली चीनी,पूँछेगी अमेठी की जनता :अजय राय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश अमेठी जिले से है जहाँ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अमेठी पहुँचे,अमेठी के मुसाफिरखाना में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया,अजय राय का स्वागत करने के लिए महिलाएं भी एकत्रित हुई थीं,महिलाओं व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अजय राय को पुष्प देकर स्वागत व सम्मानित किया और कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद की बधाई भी दी ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व‌ राहुल गांधी का अमेठी से पीढ़ियों का रिश्ता है कोई पालिटिकल रिश्ता नहीं है,राहुल गांधी ने झूठ नहीं बोला है।आगे उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता की मांग है राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे, जनता अबकी बार भारी बहुमत से चुनाव जिता कर भेजेगी,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्मृति इरानी के 13 रूपए किलों चीनी के बयान को लेकर तंज भी कसा उन्होंने स्मृति ईरानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अभी वो अमेठी में गली गली गाँव गाँव घुमेंगीं,तब अमेठी की जनता उनसे पूँछेगी की 13 रुपइया वाली चीनी कहाँ गई।

Related Articles

हिन्दी English