अल्मोड़ा : प्रदीप कुमार राय नवनियुक्त एसएसपी ने सम्भाली जनपद अल्मोड़ा की कमान, कहा नशे के तस्करों पर लगेगी लगाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : रविवार को प्रदीप कुमार राय द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द सलामी लेने के पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने जिले की कमान सम्भालने के उपरान्त जनपद के सभी थाना प्रभारियों / शाखा प्रभारियों के साथ वार्ता कर नशा एवं अपराध मुक्त अल्मोड़ा बनाना अपनी प्राथमिकता बताई तथा सभी को कड़े निर्देश दिये गये। सभी प्रभारियों को अपने अधिनस्थों को ब्रीफ एवं उनकी समस्याओं को प्रथमिकता से समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे प्रत्येक कर्मचारी तनाव मुक्त हो कर अपने कर्तव्य का पालन कर सकें। जनपद में प्राथमिकता के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं नवयुवाओं को नशे के दलदल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। लम्बित अभियोगों का अनावरण करने एवं थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने के निदेश दिये गये। पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया ।

ALSO READ:  ऋषिकेश : नव मधुबन आश्रम में  राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। सभी शाखा प्रभारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ /मृदु सौम्यपूर्ण व्यवहार करेंगे और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

ALSO READ:  UK :बागेश्वर में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English