‘दोस्ती’ पर ही सवाल उठा दिया महिलाओं ने ! नाराजगी बेइंतिहा, देखिये वीडियो में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोरखपुर : गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से बीजेपी के कैंडिडेट विपिन सिंह को टिकट मिलने की सूचना पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और पार्टी कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

वीडियो देखिये-

प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीजेपी उनके साथ छलावा कर रही है. एक बार पहले भी बीजेपी ने गोरखपुर से लोकसभा में निषाद पार्टी को सीट नही दिया और संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद को टिकट दिया था. जिसको हम लोगों ने किसी तरह से मंजूर कर लिया था. फिर ग्रामीण विधानसभा से विपिन सिंह को टिकट दिए जाने की सूचना मिली इसका हम लोग विरोध कर रहे हैं. हालांकि निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का बढ़ता आक्रोश देख कर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को किसी तरीके से समझा-बुझाकर शांत कराया. उनका कहना था कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व जल्दी कुछ अच्छा फैसला करेंगे. हमको इस पर पूरी तरीके से विश्वास है. वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि जमीन पर ग्रामीण क्षेत्र में निषाद पार्टी के पक्ष में वोट मांग रहे थे. लेकिन बीजेपी ने उनके मेहनत पर पानी फेर दिया.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि हमारा भाजपा से गठबंधन है. ऐसे में शीर्ष नेतृत्व का जो भी फैसला होगा, वह पूरी तरीके से हमको मान्य होगा. लेकिन बीजेपी को एक बार फिर इस पर विचार करना चाहिए. ऐसे में डॉक्टर निषाद के लिए क्या करें स्थित हो गयी, दोस्ती निभायें, भाजपा की मानें या फिर कार्यकर्ताओं की?

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English