यूपी : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर मेडिकल कालेज सुल्तानपुर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नर्सिंग स्टाफ के समर्पण,सेवा भाव और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को किया गया सम्मानित
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ.आर.के. मिश्रा सीएमएस महिला अस्पताल डॉ.आर.के. यादव,वरिष्ठ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. निशीकांत,डॉ.रामधीनेंद्र तथा आर.पी.सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ के समर्पण,सेवा भाव और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित किया गया। रेनू सिस्टर ने नर्सिंग स्टाफ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिस्टर द्वारा किया गया,जिन्होंने अपने कुशल एंकरिंग से माहौल को जीवंत बनाए रखा। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की और उन्हें समाज की असली नायिका कहा।

Related Articles

हिन्दी English