990 कि.मी. लंबी सेवा, हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) ने दिल्ली से लेह (लद्दाख) के बीच सीधी बस सेवा शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • HRTC की दिल्ली से लेह बस सेवा 2026

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) ने दिल्ली से लेह (लद्दाख) के बीच सीधी बस सेवा 26 मई 2026 से शुरू कर दी है। यह भारत की सबसे लंबी और खूबसूरत बस यात्राओं में से एक मानी जाती है, जो मनाली-लेह हाईवे और अटल टनल के रास्ते से होकर गुजरती है।

यह मौसमी सेवा आमतौर पर मई-जून से सितंबर तक चलती है, जब सड़कें पूरी तरह खुल जाती हैं। यात्रा की कुल दूरी लगभग 990 किमी है और इसमें करीब 36 घंटे का समय लगता है। बस ऑर्डिनरी (नॉन-एसी, 3+2 सीटिंग) होती है और एक तरफ का किराया ₹1839 है।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

बस दिल्ली ISBT कश्मीरी गेट से दोपहर 12:10 बजे रवाना होती है और दूसरे दिन शाम 7:00 बजे लेह पहुंचती है। वापसी में बस लेह से सुबह 3:30 बजे चलती है।प्रमुख स्टॉप्स में अंबाला कैंट, चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू, मनाली, कीलोंग, जिस्पा, डारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाता लूप्स, नाकली ला पास, तांगलांग ला, रुमत्से और उपशी शामिल हैं।टिकट बुकिंग के लिए HRTC की आधिकारिक वेबसाइट www.hrtchp.com और online.hrtchp.com पर ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है। दिल्ली ISBT कश्मीरी गेट के HRTC काउंटर से भी टिकट लिए जा सकते हैं।

Related Articles

हिन्दी English