ऋषिकेश : सर्च के दौरान गंगा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गंगा नदी में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF सर्च अभियान के दौरान अज्ञात महिला का शव बरामद

ऋषिकेश : रविवार यानी दिनांक 07 जून 2026 कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज धारा में बहकर लापता हुए युवक आशीष जैन (43 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की तलाश में SDRF द्वारा दूसरे दिन भी व्यापक एवं सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।

ALSO READ:  UK : देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल

 प्रातःकाल से ही SDRF डीप डाइविंग टीम ढालवाला द्वारा घटनास्थल सहित नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में गहन खोजबीन शुरू की गई। टीम ने राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से नदी के संभावित बहाव क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही नदी किनारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भी बारीकी से तलाशी अभियान संचालित किया गया।

सर्चिंग अभियान के दौरान SDRF टीम को कौड़ियाला से आगे नदी में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित रूप से ब्यासी रोड हेड तक पहुँचाया गया, जहाँ आवश्यक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी गई,

ALSO READ:  UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में सूर्पणखा-खरदूषण वध, रात्रि में वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य धनुष यज्ञ एवं राम विवाह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English