हीरोईन बेचने जा रहे थे 2 हिस्ट्रीशीटर….मुठभेड़ में पकड़े गए 20 लाख की हीरोईन बरामद, एक पर 14 दूसरे पर 11 केस हैं दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाने की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश रमन सिंह व राहुल धुरिया को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 लाख कीमत की हीरोईन बरामद हुई है। बलेनो कार से बदमाश हीरोईन की तस्करी कर रहे थे। बदमाश राहुल धुरिया पर 14 और राहुल धुरिया पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।मोतिगरपुर पुलिस दियरा घाट गोमती नदी पुल के पास रात्रि में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो अपराधी रमन सिंह पुत्र उपेन्द्र कुमार सिंह निवासी बहाउद्दीनपुर थाना गोसाईगंज और राहुल धुरिया पुत्र रामलौट निवासी ग्राम जलालपुर थाना कादीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी करने पर जिनके पास से 230 ग्राम हीरोईन बरामद की गई।

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद

कड़ाई से पूछताछ करने पर बदमाशों ने पुलिस को बताया कि हम दोनो चोरी छिपके अवैध मादक पदार्थ बेचते हैं। हमारे पास अभी और अवैध मादक पदार्थ है, जिसे हम लोगों ने मोतिगरपुर चौराहे से दियरा बाजार की ओर जाने वाले सड़क पर ग्राम दियरा के पास स्थित घनी झाड़ियों में अलग-अलग एक ही स्थान पर छिपा रखा है। जिसको हम लोग चलकर बरामद करा सकते हैं। बरामदगी के दौरान अपराधियो द्वारा छुपाये हुए असलहो से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिससे कि पुलिस बल हताहत हो और इनकी गिरफ्तारी न कर सके। जिसमें आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया। अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें जीवनरक्षार्थ जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस को इनके पास से 2 देशी तमंचा, 2 खोखा कारतूस और 1160 रुपए भी मिले हैं। बदमाश रिंकू सिंह गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English