16 वर्षीय शानाया बिष्ट की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के 15वीं मंजिल से गिरने से मौत, सूसाइड नोट मिला

ADVERTISEMENTS

मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है. थाना विजय नगर है.एक 16 साल की युवती की मौत हो गयी. 15वीं मंजिल से गिरने से. मृतका का नाम शनाया बिष्ट पुत्री देवेन्द्र सिंह के तौर पर हुई है. घटना मंगलवार शाम ६ से ६:३० बजे के बीच की है. विजय नगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक़, घटना गाजियाबाद विजयनगर थाना क्षेत्र की है. यहाँ पर, गौर सिद्धार्थम सोसाइटी है. जहाँ पर एक 16 वर्षीय किशोरी सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से गिर गयी है और मौत हो गयी है. गिरने के बाद गंभीर हालत में मिली किशोरी. पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित. मृतका की पहचान 16 वर्षीय शनाया विष्ट के रूप में हुई है. पुलिस को जांच के दौरान मिला सुसाइड नोट. नोट में एकेडमीक दबाव को न झेल पाने की बात लिखे होने का पुलिस का दावा. वहीँ पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है. सोसाइटी में इस तरह मौत हो ने से लोग शोक में हैं. परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की इस मामले में जो भी जानकारी, सबूत मिलते हैं पुलिस के साथ साझा करें.



