ऋषिकेश में सहारनपुर निवासी युवक डूबा गंगा नदी में, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रविवार को समय लगभग 17: 00 बजे कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति/युवक  आवास विकास कॉलोनी के पास गंगा नदी में नहाते समय डूब गया है। उक्त सूचना पर चौकी एम्स से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तथा जल पुलिस व एसडीआरएफ को उक्त संबंध में अवगत कराते हुए मौके पर तत्काल पहुंचाने हेतु कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंच कर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि डूबने वाले युवक/व्यक्ति का नाम प्रतीक शर्मा पुत्र विश्व बंधु शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी लाखनोर नागल रोड सहारनपुर उत्तर प्रदेश है। उक्त व्यक्ति अपने परिजनों के साथ गली नंबर 4 आवास विकास के सामने गंगा नदी में नहा रहा था, अचानक पानी में डूब गया था। मौके पर पुलिस फोर्स, जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम पानी में डूबे हुए व्यक्ति प्रतीक शर्मा की तलाश कर रही है। सर्च अभियान जारी है। बतया जा रहा है डूबे युवक की बहन एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर है.
ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English