ऋषिकेश : बरिष्ठ कांग्रेसियों के बाद युवा कांग्रेस हुई आक्रोशित…किया भाजपा सरकार का अस्थि विसर्जन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :शुक्रवार को युवा कांग्रेस उत्तराखंड के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में स्थित साई घाट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. देहरादून में छात्रों द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे थे जिनके ऊपर भाजपा सरकार के इशारों पर लाठीचार्ज किया गया. जिसमे कई छात्र छात्राएं गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं. इस घटना से आक्रोशित होकर ऋषिकेश में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनव सिंह मलिक ने कहा की एक ओर तो सरकार द्वारा आयोजित हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहे है और युवा अगर उसके खिलाफ आवाज उठा रहे है तो सरकार द्वारा उनकी आवाज दबाने के लिए बर्बरतापूर्वक पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जा रहा है।साथ में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा ने कहा की युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है सरकार की इस हरकत से प्रतीत होता है जैसे इस सरकार की आत्मा मार चुकी है और आज हम भाजपा सरकार का इस घाट पर अस्ति विसर्जन कर रहे है । इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इमरान सैफी ने कहा की यह भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है हर परीक्षा में भाजपा सरकार द्वारा किए गए घोटाले में भाजपा के पदाधिकारी संलीप्ता पाई जा रही है है और उल्टा सरकार छात्रों द्वारा शांतिपूर्वक धरने करने पर उन पर लाठीचार्ज कर अपराधी जैसा सलूक किया जा रहा है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ऋषभ राणा , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आशीष रतूड़ी, पूर्व जिला महासचिव अंकुश प्रकाश, युवा नेता पृथ्वी राज बागड़ी, बुरहान अली, विक्की त्यागी, रोहित बिष्ट, रोहन शर्मा, शेर सिंह ठाकुर, आदि उपस्थित रहे,

Related Articles

हिन्दी English