हरिद्वार : तृतीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2022/23 का आयोजन पतंजलि विश्वविद्यालय में हुई आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : विगत दिनों 27 नवम्बर से 29 नवम्बर 2022 तक उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, उत्तराखण्ड के तत्वाधान में तृतीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2022/23 का आयोजन पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार में  शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

देहरादून जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशीप मे दूसरा स्थान (सिल्वर मैडल) हासिल किया।मास्टर योगासन वर्ग मे भी देहरादून ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिसमें महिला 28 से 35 आयु वर्ग मे दीपिका खंतवाल ने स्वर्ण पदक व पुरुष 36 से 45 आयु वर्ग मे डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल ने रजत पदक प्राप्त किया।देहरादून जिले ने कुल 23 मैडल (10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज) प्राप्त किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे प्रो. महावीर अग्रवाल, प्रति कुलपति पतंजलि विश्वविधालय हरिद्वार और विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ. राकेश मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, उत्तराखण्ड शामिल हुए।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में निरंकारी संत समागम, रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

अतिथियों ने बच्चो के शानदार प्रदर्शन और आयोजकों के प्रयास की सराहना की और योग के महत्व को समझाया । योग से मानव जीवन मे बदलाव पर भी प्रकाश डाला।डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, देहरादून की तरफ से डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल , जिला संयोजक,हरीश जौहर,, डॉ. अक्षय गौड़, डॉ. राकेश सेमवाल, हॉकी कोच ओम प्रकाश गुप्ता, दीपिका खंतवाल और निर्णायक मण्डल मे पूजा नौटियाल डॉ. अमित नेगी आदि सम्मिलित हुए।

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English