कश्मीर में लकड़ी का पुल टूटा और हल्द्वानी के नामी डॉक्टर झील के पानी में बह गए, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी के नामी डॉक्टर कश्मीर में पुल टूटने की वजह से झील के पानी में बह गए. अभी सर्च अभियान जारी है. कश्मीर के पुलवामा जिले के तार सर झील पर पैदल चलने के लिए बने लकड़ी के पुल अचानक टूट गया और पुल के ऊपर उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के नामी सर्जन और संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश कुमार अचानक तेज बारिश में पुल टूटने के कारण अपने साथी और स्थानी गाइड डॉक्टर शकील अहमद के साथ झील की तेज धारा में बह गए.

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

आपको बता दें, डॉ. महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए कश्मीर में तार सर झील क्षेत्र में पहुंचे उनके साथ 3 टूरिस्ट गाइड वह 14 अन्य लोग भी थे. 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है. इससे डॉक्टर महेश और उनके साथी शकील अहमद झील में डूब गए एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम ने 12 सदस्यों को वहां से निकाल बेस कैंप तक पहुंचा दे दिया था. खबर लिखे जाने तक लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया था. वहीं सर्च अभियान देर शाम तक जारी था लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया था. घटनास्थल पर मौजूद 12 अन्य लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था.

ALSO READ:  UK : 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

हल्द्वानी के नामी गिरामी सरजान माने जाते हैं डॉक्टर महेश. वे अपनी बेटी के साथ संजीवनी हॉस्पिटल का संचालन करते हैं. जम्मू और कश्मीर के पहलगाम जिले के पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन के मुताबिक़ डॉक्टर महेश वह डॉक्टर शकील झील में डूब गए हैं. अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. हम लोग घटना के बाद स्तब्ध हैं.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English