बिजनौर : महिलाओं को आज ज़्यादा ज़िम्मेदारी उठानी पड़ रही है इसलिए उन्हें भी स्वास्थ्य व पोषण के प्रति सजग रहने की ज़रूरत है : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बिजनौर : यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बिजनौर में दोपहर के वक़्त विकास भवन में पहुँची जहाँ पर पहले से मौजूद डीएम व एसपी व कई अफसरों के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद रहे है।

महामहिम राज्यपाल महोदया ने आंगन वाड़ी कार्यकर्ताओ से मुखातिब होते हुए कहा कि महिलाओं को आज ज़्यादा ज़िम्मेदारी उठानी पड़ रही है इसलिए उन्हें भी स्वास्थ्य व पोषण के प्रति सजग रहने की ज़रूरत है।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

दोपहर साढ़े बजे के आसपास राज्यपाल महोदय मेरठ से होती हुई सीधे बिजनौर के विकास भवन में पहुंची जहाँ पर बिजनौर के डीएम एसपी के साथ ही साथ भारी सुरक्षा बल के खासे इंतज़ाम रहे साथ ही विकास भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के टिप्स दिये ।विकासभवन के बाद राज्यपाल महोदया बिजनौर जिला कारागार पहुँची जेल की व्यस्थाओ का जायज़ा लिया ।बिजनौर से सटे महात्मा विदुर की धरती पर भी पहुंचेगी।

Related Articles

हिन्दी English