जय जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूर्णानंद घाट…पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  रविवार को  ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा चौत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। रामनवमी के पर्व पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के लिए समान अवसर, अधिकार एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। पूर्णानंद घाट पर रामनवमी का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया साथ ही पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने रामनवमी का पर्व पर भंडारा कर प्रशाद किया और जय जय श्रीराम के नारों से पूर्णानंद घाट गूँज उठा, ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में कन्याओं ने किया हवन पूजन साथ ही रामनवमी के पर्व पर विशेष गंगा आरती की गई। देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन से न सिर्फ मां आदि शक्ति प्रसन्न होती हैं बल्कि सुख व समृद्धि भी आती है शास्त्रों में भी कन्या पूजन या कन्या भोज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। गंगा आरती में मुख्य रूप से ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, आचार्य सोनिया राज, आशा डांग, पूनम रावत, पुष्पा शर्मा, गायत्री देवी, वंदना नेगी, प्रमिला आदि ने गंगा आरती की.
ALSO READ:  ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, मेरिट सूची में चमके नाम

Related Articles

हिन्दी English