ऋषिकेश : खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव, घरों में घुसा पानी, लोग छतों पर चढ़े, SDRF पहुंची

ADVERTISEMENTS
- खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव, पानी घुसा रिहायसी इलाके में गलियां, नाले फुल, SDRF मौके पर
- गढ़ी मयचक बारात घर के पीछे वली लाइन 28 में भी नुक्सान की खबर, सडक पर होल हुआ
ऋषिकेश : श्यामपुर इलाके में घरों में पानी घरों में घुस गया है. SDRF व् अन्य विभागों की टीम मौके पर है. SDRF कविन्द्र सजवाण के मुताबी, खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। टीम के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जलभराव के कारण स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए थे।तेज़ी से कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ ने क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से संपर्क स्थापित किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलभराव में कमी आ चुकी है। टीम द्वारा सतत निगरानी एवं स्थानीय निवासियों से संवाद के माध्यम से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।





