UK : खदरी में घर के अन्दर निकला कोबरा, विनोद जुगलान ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
श्यामपुर/ ऋषिकेश : ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के वार्ड नम्बर दो निवासी सोहन लाल के घर पर चारा कुट्टी काटते हुए अनीता भट्ट को घास में कुछ नरम नरम सा महसूस हुआ तो उन्होंने चारे की पड़ताल में एक काले कोबरे को छिपते हुए पाया।जिससे उनकी चीख निकल गई।चीख सुनकर घर परिवार और पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।
कोबरा की सूचना सर्प मित्र पर्यावरण सचेत डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को दी गई।सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्प मित्र जुगलान ने मौके पर पहुँच कर बड़ी मशक्कत के साथ काले नाग को ढूँढ निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।तब तक दहशत में आए भट्ट परिवार के लोग सहमकर बैठे रहे। डॉ जुगलान ने बताया कि रेस्क्यू किया गया साँप जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा था जिसकी लंबाई पांच फुट थी।जिसे महिला अपने घास के गट्ठर में खेत से घर तक ढोकर लेकर आई,गनीमत यह यह कि कोई हानि नहीं हुई।बाद में रेस्क्यू किए गए साँप को जंगल में सुरक्षित प्राकृतिक सुवास प्रदान किया गया।मौके पर वन्यजीव प्रेमी अखिल भंडारी,विनोद असवाल, राम स्वरूप भट्ट, मुकेश भट्ट,राजीव शर्मा, पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी भट्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए ग्रामीणों ने सर्प मित्र डॉ जुगलान का आभार जताया।

Related Articles

हिन्दी English