ऋषिकेश :SVMIC में परिचयात्मक बैठक में विद्या भारती के बरिष्ठ प्रचारक का हुआ सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • परिचयात्मक बैठक में वरिष्ठ प्रचारक सुनील जी का हुआ सम्मान

ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में आयोजित परिचयात्मक बैठक के अवसर पर सुनील जी एवं ऋषिकेश के जिला प्रचारक नरेश जी का विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं बैज अलंकृत कर सम्मान किया गया। विद्यालय के आचार्य नागेंद्र पोखरियाल द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक सुनील जी ने कहा कि बाल्यकाल से प्राप्त संस्कारों एवं संगठन की कार्यपद्धति के अनुरूप हम सभी विद्या भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घटक हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करना ईश्वर की पूजा के समान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लक्ष्यबद्ध होकर कार्य करना चाहिए तथा परस्पर सहयोग एवं समन्वय की भावना के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

ALSO READ:  UK : हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अपने आभार उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि विद्या भारती का मूल उद्देश्य संस्कारयुक्त, राष्ट्रनिष्ठ एवं चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन विद्यालय परिवार के लिए सदैव प्रेरणादायी रहता है तथा उनके अनुभवों से सभी आचार्यों को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होती है।

ALSO READ:  यूपी : दिन में मजदूरी,रात में पढ़ाई…परिवार के साथ से प्रदीप ने रचा सफलता का इतिहास, जानें

विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परिचयात्मक बैठक में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार ने सहभागिता की। बैठक के दौरान सभी आचार्यों ने अपना-अपना परिचय दिया तथा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीय, प्रेरणादायी एवं संगठनात्मक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। बैठक में नन्द किशोर भट्ट,सतीश चौहान , रविंद्र सिंह परमार,यशोदा भारद्वाज एवं समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English