उतरकाशी : बनचौंरा मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौके पर ही मौत, 4 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के बडेथी-बनचौरा मोटर मार्ग पर गुरूवार की रात को बनचौरा से 6 किमी बणगांव की तरफ जा रही एक यूटिलिटी वाहन हटनाली के पास अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई जा गिरी जिसमें एक की मौत और चार घायल हो गये I वाहन मे 5 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और 4 व्यक्ति मामूली घायल हैं. जिनको बनचौरा पुलिस एवं स्थानीय ग्रमीणों के सहयोग से 108 द्वारा सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुचाया गया, जहाँ घायलों को प्रथम उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया हेै।

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

मृतक इतेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह उम्र-40 वर्ष निवासी बणगांव का रहने वाला था. और घायलों में अनिल रावत पुत्र नैन सिंह रावत, उम्र 38 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।मगराज रावत पुत्र बचनसिंह रावत, उम्र 32 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।धनवीर सिंह राणा पुत्र सूरत सिंह राणा, उम्र 35 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।महावीर सिंह राणा पुत्र जगर सिंह राणा, उम्र 30 वर्ष, ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़।

Related Articles

हिन्दी English