उत्तरकाशी : राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे मातली हेलीपैड दो दिन के दौरे पर रहेंगे जनपद में…ये है कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह पहुंचे मातली हेलीपैड दो दिन के दौरे पर रहेंगे जनपद मे।

प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह दो दिवसीय जनपद भ्रमण पहुंच चुके हैं! यह
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि महामहिम राज्यपाल आज पूर्वाहन 9.30 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा जनपद उत्तरकाशी के मातली हैलीपैड के लिए प्रस्थान किया।  पूर्वाहन 10.30 बजे मातली हैलीपैड पहुंचे! वहां से महामहिम राज्यपाल कार से उत्तरकाशी स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाऊस पहुंचे। महामहिम राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहून 12.30 बजे तक जिलाधिकारी व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की! अपराहन 4 बजे स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे ! इसके बाद महामहिम राज्यपाल अपराह्न 4.45 बजे से सांय 5 बजे तक मीडिया से वार्ता करेंगे! सांय 5 बजे से सांय 6 बजे तक पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करेंगे तथा सांय 6 से सांय 6.30 बजे तक रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ बैठक करेंगे! महामहिम रात्रि विश्राम उत्तरकाशी के मातली स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस में करेगें!

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल


अगले रोज 5 अप्रेल को महामहिम राज्यपाल कार द्वारा पूर्वाहन 9.45 बजे उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मन्दिर पहुंचकर मन्दिर के दर्शन करेंगे ! इसके बाद महामहिम राज्यपाल पूर्वाहन 10.15 बजे कार से मातली हैलीपैड लिए प्रस्थान करेगें तथा वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें!

Related Articles

हिन्दी English