उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की ऋषिकेश में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों एक आवश्यक बैठक नगर निगम परिसर ऋषिकेश स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हाल में  की गयी.  जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जिन राज्य निर्माण सेनानियों का अभी तक चिन्हीकरण  से वंचित है,  उनका तत्काल चिन्हीकरण  किया जाए. राज्य निर्माण सेनानियों को एक समान पेंशन दी जाए. राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिया जाए.
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आप ही समय से राज्य निर्माण सेनानी चिन्हीकरण की मांग कर रहे हैं. जो कि अभी तक लंबित है.  राज्य सरकार से 10% क्षैतिज आरक्षण जो कि कोर्ट में लंबित है. उसे पर सरकार पहल करे ताकि आंदोलन कार्यों को इसका लाभ प्राप्त हो सके. बैठक में वक्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा बार-बार भारत के साथ जो नापाक हरकतें की जा रही है. उसकी हम सब घोर निंदा करते हैं. तथा हम सरकार के साथ तथा अपने सैनिकों के मनोबल बढ़ाने के लिए हर समय तैयार हैं.  वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत में जहां भी रोहंगियाँ  आतंकवादी गतिविधियों वाले लोग रह रहे हैं. उनकी भी जांच करनी चाहिए. बैठक में पिछले कार्रवाई की पुष्टि की गई. तथा सरकार से मांग की गई राज्य निर्माण सेनानियों का तत्काल प्रभाव से चिन्हीकरण करती हुई उनकी तमाम समस्याओं का निदान करना चाहिए. बैठक में मुख्य रूप से बलवीर सिंह नेगी डी एस गुसाईं गंभीर मेवाड़ विक्रम भंडारी युद्धवीर सिंह चौहान राजेंद्र कोठारी प्रेम सिंह रावत बेताल सिंह धनी महादेव रामगढ़ सीताराम भट्ट जुगल किशोर बहुगुणा हरि सिंह नेगी श्रीमती रामेश्वरी चौहान कुसुम लता शर्मा उर्मिला डबराल जयंती नेगी चीता कंडवाल जया  डोभाल अंजू गैरोला रूपा दशामाना रेखा बिजवान प्रेम नेगी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने किया.

Related Articles

हिन्दी English