UP : UGC विवाद मामला, मायावती बोली सामाजिक तनाव का वातावरण पैदा हुआ

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, बताया खतरनाक और विभाजनकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बसपा प्रमुख मायावती का x पर पोस्ट
  • देश भर में हो रहा हा विरोध, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत 
लखनऊ : UGC विवाद मामले में देश भर में विरोध हो रहा है. ख़ास तौर पर सवर्ण समाज में इसका तीव्र विरोध हो रहा है. फिर वह चाहे कोई छुप कर कर रहा हो या सार्वजनिक तौर पर. लेकिन विरोध हो रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार कट घड़े में है. अब इस मामले में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की भी प्रतिक्रया आ गयी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मायावती ने स्वागत किया है. X में पोस्ट करते हुए  मायावती ने कहा है “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी द्वारा देश के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों मे जातिवादी घटनाओं को रोकने के लिए जो नये नियम लागू किये गये है, जिससे सामाजिक तनाव का वातावरण पैदा हो गया है। ऐसे वर्तमान हालात के मद्देनजर रखते हुये माननीय सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी के नये नियम पर रोक लगाने का आज का फैसला उचित जबकि देश में, इस मामले में सामाजिक तनाव आदि का वातावरण पैदा ही नहीं होता अगर यूजीसी नये नियम को लागू करने से पहले सभी पक्ष को विश्वास में ले लेती और जाॅच कमेटी आदि में भी अपरकास्ट समाज को नेचुरल जस्टिस के अन्तर्गत उचित प्रतिनिधित्व दे देती।”

Related Articles

हिन्दी English