UP : रैपिड रेल में महिला का पर्स छीन कर भाग रहे चोर को दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मेरठ :  रैपिड रेल में एक महिला का पर्स चोरी कर भाग रहे शातिर चोर को यूपीएसएसएफ (UPSSF) के जवानों ने मेरठ साउथ स्टेशन पर मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया भूरे रंग का महिला का पर्स बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31.07.2026 को ओसीसी (OCC) द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति का फोटो प्रेषित करते हुए सूचना दी गई कि उक्त व्यक्ति एक महिला का पर्स चोरी कर गाजियाबाद की ओर से रैपिड रेल द्वारा मेरठ की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही यूपीएसएसएफ के जवानों ने मेरठ साउथ स्टेशन पर सतर्कता बरतते हुए लगभग 15:05 बजे ओसीसी द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भूरे रंग का महिला का पर्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील, निवासी मोदीनगर बताया। इसी दौरान पीड़ित महिला द्वारा पर्स चोरी होने की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना परतापुर से उपनिरीक्षक पवन कुमार मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे।

ALSO READ:  ऋषिकेश: एकल मार्ग की बैठक में बनी सहमति, रूट चार्ट के आंकलन के बाद होगा वाहनों का संचालन

आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद पर्स उसकी वास्तविक स्वामिनी को सुपुर्द कर सकुशल रवाना किया गया। वहीं, आरोपी सुनील को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु उपनिरीक्षक पवन कुमार थाना परतापुर, मेरठ के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की सूचना ओसीसी को भी अवगत करा दी गई। यूपीएसएसएफ की त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता के कारण चोरी गया सामान शीघ्र बरामद कर पीड़ित महिला को वापस दिलाया जा सका।

Related Articles

हिन्दी English