UP : शिवसेना सदैव पीड़ितों और वंचितों के लिए आख़री सांस तक लड़ती रहेगी : बृजेश वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सुल्तानपुर में शिवसेना के जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
  • शिवसेना सदैव पीड़ितों और वंचितों के लिए आख़री सांस तक लड़ती रहेगी : बृजेश वर्मा

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ शिवसेना के जिला पदाधिकारियों ने विवेक नगर स्थित जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, कार्यक्रम में शिव सेना के जिलाध्यक्ष अजय कान्त त्रिपाठी,सचिव बृजेश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष संदीप तिवारी के साथ साथ शिवसेना के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना का गठन हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब जी ठाकरे के द्वारा 19 जून सन 1966 को भारतीय लोगों की रक्षा एवं उनके अधिकारों तथा उनके हितों को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक संस्था के रूप में गठित किया गया था इस संगठन का मूल उद्देश्य सामाजिक हितों को राजनीतिक मंच पर लाकर पीड़ितों को न्याय दिलाना है भारत ने अलग- अलग दशकों में राजनीति के अलग-अलग रंग देखे आजादी के बाद से कभी जातिगत आधार पर तो कभी धार्मिक आधार पर तो कभी माफिया के गठजोड़ के आधार पर देश में चुनाव की वेदी सजाई और सवारी गई इन सब के बीच जो एक संगठन तठस्थ रूप से सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहा वह महाराज शिवाजी के आदर्शों को अंगीकृत करते हुए पीड़ित पक्ष के साथ जो कंधे से कंधा मिलाकर चला रहा उसका नाम शिवसेना है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में  World Physiotherapy Day के उपलक्ष्य में विशेष Counselling Program आयोजित

कार्यक्रम को आगे दिशा देते हुए सचिव बृजेश वर्मा ने कहा हम शिव के सैनिक हैं ।भगवान शिव के स्वरूप में यदि स्मरण किया जाए तो जितने भी वंचित प्राणी मात्र हैं वह सब शिव में समाहित है शिवसेना भगवान शिव के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक अधिकारों एवं हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनकी रक्षा व संरक्षा के लिए कृत संकल्प है जिस प्रकार समुद्र मंथन के उपरांत अमृत पाने के लिए सुर और असुर संग्राम हुआ किंतु विश्व का पान भगवान शिव ने किया ठीक उसी प्रकार शिवसेना सदैव पीड़ितों और वंचितों के लिए सदैव आख़री सांस तक लड़ती रहेगी चाहे इसकी जो भी कीमत चुकानी पड़े हमारा संघर्ष और हौसला सदैव दो गुने जोश के साथ हमेशा सबसे आगे खड़ा दिखाई देगा। पूरा विश्व आज युद्ध की दहलीज पर खड़ा है 

ALSO READ:  UK :रायवाला में कैंडल जलाकर नेपाल में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित

सारे देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं पर विपक्ष इस संकट काल में इसको ढाल बनाकर गलियों से सत्ता सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करने की कोशिश में लगा है,किसी के पास PDA का अचूक फॉर्मूला हाथ लग गया है कोई अणुबम बना चुका है मगर इस संकट के काल में देश को सही दिशा दिखाने का फार्मूला खोजने की फुर्सत कहा हम उनसे कहना चाहते हैं बेशक आप राजनीति कीजिए मगर धर्म की राजनीति नहीं बल्कि राजनीति के धर्म के मर्म को समझिए।

Ad

Related Articles

हिन्दी English