UP : प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, अतीक के बेटे को STF उठा ले गयी…CCTV देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

प्रयागराज : उत्तरा प्रदेश की सबसे बड़ी खबर शुक्रवार को हुई. बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के मुख्य और इकलौते गवाह उमेश पाल को शुक्रवार को घर में घुसकर गोली मार दी गई। हमलावरों ने उस पर कई राउंड गोलियां बरसाई। इसके बाद फरार हो गए। फायरिंग में उमेश पाल की सुरक्षा में लगे दो अंगरक्षक भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है उमेश पर 16 राउंड फायरिंग हुई है. Video Courtesy: SD

आपको बता दें, बीएसपी विधायक राजू पाल की 2005 में की गई थी हत्या. पुलिस के आईजी के अनुसार, उमेश पाल के सुलेम सराय स्थित आवास में घुसकर घटना को अंजाम दिया गया। वह साल 2005 में हुए बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल मर्डर केस का गवाह था. राजू पाल मर्डर केस का मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ है. केस को लेकर इकलौते गवाह उमेश पाल थे, कोर्ट से गवाही देकर घर आ रहे थे. बसपा के तत्कालीन एमएलए राजू पाल की पत्नी पूजा पाल के करीबी रिश्तेदार थे। पूजा पाल अभी चायल से समाजवादी पार्टी की विधायक है. मुख्य गवाह बनने के बाद उमेश पाल को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसकी आशंका खुद राजू पाल की पत्नी पूजा पाल जता चुकी थीं।

ALSO READ:  UP : नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उमेश पूजा पाल के सगी बुआ का बेटा था. साथ ही उमेश पाल ने भी धमकियों के बारे में बताया था और खुद को जान का खतरा बताया था. उमेश के दोनों गनर को गोली लगी है. एक गनर की मौत हो चुकी है. दूसरा गंभीर है. एसटीएफ ने अतीक के दोनों बेटों को उठाया है साथ ही उसके कई नजदीकियों से भी पूछताछ जारी है. घटना के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है.

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English