UP : वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग महिला कर्मचारी समेत दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

वाराणसी : एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया। एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग हो गई। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। इनमें एक महिला कर्मचारी भी है। फायरिंग होते ही एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। यात्री घबरा गए। इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद, सीआईएसएफ के जवान और एयरपोर्ट अफसर मौके पर पहुंचे। तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एयरपोर्ट के डाइरेक्टर पुनीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह 9:30 बजे सुरक्षा जांच के समय एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई।

ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य निर्माण सेनानियों ने किया याद स्वर्गीय वेद प्रकाश शर्मा को दी श्रधान्जली

यात्री आजमगढ़ का रहने वाला है। उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाना था। उनके पास पिस्टल थी। इसकी उन्होंने सूचना दी थी। काउंटर पर वह पिस्टल की जांच हो रही थी, तभी गोली चली।घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, एयरपोर्ट और इंटेलिजेंस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। यात्री से पूछताछ की जा रही है। यात्री से फायर गलती से हुआ या फिर जानबूझकर चलाई। इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

हिन्दी English