यूपी : 15 दिसंबर को आजाद समाज सेवा समिति का 32 वां वार्षिकोत्सव,तैयारियां हुई पूर्ण

ADVERTISEMENTS
- बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई आयोजन की जिम्मेदारी
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट..खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति एवं उनके बलिदान को नमन करते हुए आजाद समाज सेवा समिति अपना 32 वां वार्षिकोत्सव आगामी 15 दिसंबर को मनाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गभड़िया स्थित नेशनल बैंक्वेट मैरिज लॉन में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा गरीबों,असहायों एवं जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाता है। हालांकि,कुछ अपरिहार्य कारणों से इस वर्ष आयोजन की तिथि में परिवर्तन करते हुए इसे 15 दिसंबर को स्थानीय तिकोनिया पार्क में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य शहीदों के बलिदान और उनके आदर्शों को याद करने के साथ-साथ समाज के कमजोर,वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सराफत खान,बबलू सिंह प्रधान, मकसूद अंसारी, दिलीप सिंह, शैलेश वर्मा,मसूक अली, गिरीश तिवारी बबलू,रियासत अली,रविंद्र तिवारी,सर्वेश सिंह,मयंक पांडेय,राजा अब्बास जैदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संस्था के 32वें वार्षिकोत्सव को लेकर सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया।





