UK :वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप की समस्या दूर, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के प्रयासों से मिली राहत

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : ग्राम पंचायत असेना के वार्ड नंबर-6 में पिछले कई वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप को क्षेत्र की कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान के प्रयासों से ठीक कराकर सुचारू कर दिया गया है। हैंडपंप के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।वार्ड नंबर-6 में स्थित हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा था।
इसके चलते ग्रामीणों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की थी।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीना चौहान ने हैंडपंप को ठीक कराने के लिए प्रयास किए। इसके बाद बंद पड़े हैंडपंप की मरम्मत कर उसे दोबारा चालू कर दिया गया।कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि क्षेत्रवासियों की ओर से काफी समय से पेयजल की समस्या उनके संज्ञान में लाई जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर हैंडपंप को ठीक करा दिया गया है। अब विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।मौके पर समाजसेवी विनोद चौहान,विजय राणा,वार्ड मेंबर मुकेश धनाई,कैलाश बिजौंला आदि रहे।





