यूपी : अंकुरण महिला शक्ति ने संभाली सेवा की कमान,युवा टीम ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

ADVERTISEMENTS
- मानसिक मंदित विद्यालय के बच्चों को जैकेट,हुडी एवं स्वेटर भेंट कर बाँटी खुशियाँ
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सर्दियों की शुरुआत के साथ ही अंकुरण फाउंडेशन सुल्तानपुर ने सेवा और संवेदना की एक खूबसूरत पहल करते हुए मानसिक मंदित विद्यालय भाईं में बच्चों को नई जैकेट,हुडी एवं स्वेटर उपलब्ध कराए।
जहाँ संवेदनाएँ नेतृत्व करती हैं और युवा ऊर्जा सेवा का संकल्प बनती है,वहाँ खुशियाँ स्वतः ही मुस्कुराने लगती हैं,जी हाँ अंकुरण परिवार के इस प्यारे से कार्य ने बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने उपस्थित सभी लोगों का मन भावुक कर दिया। किसी जरूरतमंद को ठंड से बचाने के साथ-साथ उसे अपनत्व और सम्मान का एहसास कराना ही इस पहल का वास्तविक उद्देश्य है।इस सेवा अभियान में अंकुरण फाउंडेशन की महिला टीम ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए पूरे कार्यक्रम की अगुवाई की। वहीं युवा साथियों ने उत्साह, ऊर्जा और सहयोग के साथ इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।महिला शक्ति की संवेदनशीलता और युवाओं की सक्रियता का यह संगम अंकुरण परिवार की एकजुटता और सेवाभाव को दर्शाता है।
अंकुरण फाउंडेशन का संकल्प है कि यह सेवा केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। पूरे ठंड के मौसम में अंकुरण कपड़ा बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों एवं असहाय परिवारों तक गर्म कपड़े,जैकेट,स्वेटर और कंबल पहुँचाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रयास है कि इस सर्दी कोई भी जरूरतमंद गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुरने को मजबूर न हो।आज की सेवा यात्रा में अंकुरण परिवार से डॉ.शालिनी पांडेय,नैवेद्य, नंदनी,सविता,रेनू,पल्लवी,गायत्री,सुचित्रा,प्रतिमा सिंह, सत्यम,प्रतीक,अनुराग श्रीवास्तव एवं मनीष राज,इन सभी साथियों का सेवाभाव और समर्पण इस पहल की वास्तविक ताकत है। किसी जरूरतमंद को दिया गया गर्म कपड़ा सिर्फ उसके शरीर को ठंड से नहीं बचाता,बल्कि उसके मन में यह विश्वास भी जगाता है कि समाज में उसकी परवाह करने वाले लोग मौजूद हैं।आइए, इस सर्दी किसी के जीवन में गर्माहट बनें। क्योंकि सेवा का सबसे सुंदर प्रतिफल किसी के चेहरे पर खिली मुस्कान है।





