उन्नाव : सरकार आई तो जाति जनगणना कराई जाएगी :अखिलेश यादव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उन्नाव : खबर उन्नाव से है। यहाँ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा है भाजपा वाले केवल कागजी पिछड़े हैं उनकी सरकार आई तो जाति जनगणना कराई जाएगी। अखिलेश ने रोजगार को लेकर भी बड़े-बड़े दावे किए। कुलदीप सेंगर के कांड को लेकर भाजपा को घेरा।

अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव की पुरवा विधानसभा में हिलौली – पुरवा मार्ग स्थित खेल के मैदान में जनसभा कर रहे थे। यहां अखिलेश ने कहा कि उन्नाव की बेटी को को कितना लड़ना पड़ा, संघर्ष करना पड़ा तब जाके उसे न्याय मिला।सबसे ज्यादा असुरक्षित बहन बेटियां, भाजपा सरकार में हैं।25 हजार इनामी माफिया खुले में क्रिकेट खेल रहा हैं।देश में कही पर आईपीएस फरार हैं तो वो यूपी में हैं। बाबा मुख्यमंत्री बलात्कार के आरोपी से घर में मिलते हैं। ज़ब 100 नंबर था तो पुलिस अच्छी थी। बीएड, टीटी वालों की किसी ने नहीं सुनी।नौकरी ना देनी पड़े इस लिए सरकार ने आंख, कान बंद कर लिए हैं। सरकारी विभाग में 11 लाख पद खाली पड़े हैं वो भरे जायेंगे।आईटी के क्षेत्र में नौजवानों को अच्छा पढ़ाई कराकर, ट्रेनिंग दे कर 22 लाख रोजगार देगे। बाबा मुख्य मंत्री को लैप टॉप चलाना नहीं आता, स्मार्ट फ़ोन नहीं चला पाते इसलिए किसी को दिया नहीं।जो सांड नहीं पकड़ पाते वो लैपटॉप, मोबाइल क्या देंगे।सभी वर्ग के लोगों को सपा सरकार में सम्मान देगे।यूपी में जो बिजली के कारखाने लगते थे वो लग गए होते तो इतना बिल नहीं देना पड़ता। 300 यूनिट तक किसी को बिल नहीं देना होगा। किसानो को फ्री बिजली मिलेगी।सपा पुरानी पेंशन बहाल करेंगी।सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं को मिलेगा।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन, अन्नू टंडन,जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,पुरवा प्रत्याशी उदय राज यादव, मोहान प्रत्याशी आंचल वर्मा,भगवंत नगर प्रत्याशी अंकित परिहार, बांगरमऊ प्रत्याशी मुन्ना अलवी, उन्नाव सदर प्रत्याशी अभिनव निषाद मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English