UK : चमोली में गाय माता को राज्य माता का दर्जा देने के संकल्प को लेकर UKD ने सौंपा समर्थन पत्र

ADVERTISEMENTS
ज्योर्तिमठ/ चमोली : उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के संकल्प के अनुरूप केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने ज्योर्तिमठ में अभिमुक्तेश्वरानंद को “गाय माता–राष्ट्र माता” अभियान के समर्थन में समर्थन पत्र सौंपा।इस अवसर पर बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और गौ संरक्षण हमारी संस्कृति एवं परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उत्तराखण्ड क्रांति दल इस अभियान को पूर्ण समर्थन देता है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने संकल्प लिया है कि उत्तराखण्ड में उत्तराखण्ड क्रांति दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर गाय माता को “राज्य माता” का दर्जा दिया जाएगा। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए समर्थन पत्र अभिमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद को सौंपा गया है।बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उक्रांद गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी उक्रांद नेता कमल किशोर डिमरी राज्य आंदोलनकारी किरन डिमरी जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट जिला संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल जिला सचिव सत्य प्रसाद पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महावीर पंवार आदि उपस्थित रहे.



