UK : जापान से पति की अंतिम इच्छा पूरी करने पत्नी मियाको पहुंची बागेश्वर, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

बागेश्वर : इंसान कहाँ किस भूमि से कब जुड़ जाए इसका किसी को पता नहीं होता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में. बागनाथ की घाटी बागेश्वर में सरयू किनारे एक परिवार पहुंचा था जापान से. जिसको देख हर कोई भावुक था….लेकिन सीखने वाली बात है अपनों की इच्छा पूरी करना. जो एक महिला का अमेरिकन पति के निधन के बाद बागेश्वर पहुंचे अस्थियाँ प्रवाहित की गयी सरयू नदी में. 

ALSO READ:  UK :प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

देवभूमि उत्तराखंड के बागेश्वर में जापान की रहने वाली मियाको केटलेट अपने अमेरिकी पति रॉबर्ट की आखिरी इच्छा पूरी करने पहुंचीं थी.  वर्ष 2005 में रॉबर्ट की मुलाकात मियाको से हुई थी.  बागेश्वर की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी अस्थियां सरयू नदी में प्रवाहित करने की इच्छा जताई थी.  वर्ष 2022 में रॉबर्ट के निधन के बाद मियाको ने उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करने का संकल्प लिया…रविवार को मियाको ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू की पवित्र धारा में रॉबर्ट की अस्थियां विसर्जित कर उन्हें भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. इस दौरान परिवार भावुक तो था ही साथ ही स्थानीय लोगों को जिनको पता लगा, वे भी भावुक दिखे. इसलिए कहते हैं इंसान कहाँ से जुड़ जाए इसका कुछ पता नहीं…

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English